पान मसाला कारोबार में पकड़ी गई ₹185 करोड़ की टैक्स चोरी, यूपी के चित्रकूट-बांदा में छापेमारी
यूपी के चित्रकूट और बांदा में 6 जगहों पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे पान मसाला, तंबाकू और गुटखा के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने मामले में ₹185 करोड़ की टैक्स चोरी भी पकड़ी। छापेमारी के दौरान ₹15 लाख से ज़्यादा की कीमत के तंबाकू-गुटखा के तैयार पाउच ज़ब्त किए गए।