पूनम ढिल्लों हुईं अस्पताल में भर्ती, डेंगू की चपेट में आईं

सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष और अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को डेंगू होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले हफ्ते से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थीं। गौरतलब है, हाल फिलहाल में CINTAA में तानाशाही के आरोपों की वजह से 8 सदस्यों के इस्तीफे को लेकर आंतरिक विवाद जारी है।

Load More