यूके सरकार की नैशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, 4 सप्ताह में ठीक न होने वाली गांठ या घाव पीनस के कैंसर (पेनाइल) का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा फोरस्किन के नीचे से खून आना, बदबूदार डिस्चार्ज, फोरस्किन को पीछे खींचने में कठिनाई और पीनस या फोरस्किन के रंग में बदलाव इस तरह के कैंसर के आम लक्षण होते हैं।