पापुआ न्यू गिनी में आया 6.2 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

पापुआ न्यू गिनी के न्यू आयरलैंड क्षेत्र के तट के पास शनिवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप धरती की सतह से 72 किलोमीटर (44 मील) की गहराई में था और इसका केंद्र कोकोपो शहर से करीब 115 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप से फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Load More