वेटिकन न्यूज़ के अनुसार, ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की उम्र में ईस्टर मंडे को वेटिकन के कासा सैंटा मार्टा स्थित
उनके आवास पर निधन हो गया। वह हाल ही में निमोनिया से ठीक हुए थे। पोप फ्रांसिस सांस से जुड़े पॉलीमाइक्रोबियन इन्फेक्शन से जूझ रहे थे। वेटिकन ने उनके निधन के बाद बयान जारी किया है।