पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, वेटिकन सिटी का करेंगी दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 25-26 अप्रैल को वेटिकन सिटी जाएंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु 25 अप्रैल को सेंट पीटर के बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और 26 अप्रैल को अंतिम संस्कार में शामिल होंगी जहां दुनियाभर के अन्य बड़े नेता भी मौजूद होंगे।