पेपर लीक एक तरह का व्यापार बन गया है: उप-राष्ट्रपति धनखड़
भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेपर लीक को लेकर कहा है कि यह एक तरह का व्यापार बन गया है और इस पर रोक लगनी चाहिए। उप-राष्ट्रपति ने कहा, "छात्र-छात्राएं महीनों तक परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन जब पेपर लीक होता है तो वह उनके लिए एक बड़ा झटका और बेहद निराशाजनक होता है।"