पेपर लीक पर छात्रों के विरोध का एनडीए सहयोगी एसकेएम ने किया समर्थन, कहा- यह एक चेतावनी है
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के सांसद इंद्रा हांग सुब्बा ने पेपर लीक विरोधी विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि कथित पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों को नकारात्मक नज़रिए से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह चेतावनी है कि हमें परीक्षा प्रणाली को अधिक मज़बूत बनाना होगा।"