पेपर लीक रोकने के लिए बना कानून सिर्फ 'डैमेज कंटोल' की कोशिश है: जयराम रमेश
पेपर लीक रोकने के लिए शुक्रवार से लागू हुए लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह कानून सरकार की 'डैमेज कंट्रोल' (स्थिति को संभालने) की कोशिश है। यह कानून पेपर लीक के बाद की स्थिति से निपटता है जबकि आवश्यकता है कि पेपर लीक ही न हो।"