पैपराज़ी ने कहा- ड्रेस ट्राई करो न; गुस्से में ज़रीन खान बोलीं- मेरे साथ फालतूगिरी मत करना, हद में रहो
ऐक्ट्रेस ज़रीन खान का पैपराज़ीज़ संग गहमागहमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में ज़रीन एक इवेंट के दौरान क्लोथ स्टोर में कपड़े देख रही थीं, इस दौरान एक पैपराज़ी ने कथित तौर पर कहा कि कपड़े ट्राई करो न। जिसपर ज़रीन गुस्से में बोलीं, "मेरे साथ ये फालतूगिरी मत करना...हद में रहकर बात करना सबके सब।"