पाबंदी क्यों? उन्हें सुरक्षा दें: प. बंगाल के 'महिलाओं की नाइट शिफ्ट न लगाएं' वाले नोटिस पर SC
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की उस अधिसूचना की आलोचना की है जिसमें कहा गया था कि राज्य संचालित अस्पतालों में महिला डॉक्टरों की नाइट शिफ्ट नहीं लगाई जाए। सीजेआई ने कहा, "आप कैसे कह सकते हैं कि महिलाएं रात में काम नहीं कर सकतीं?...उनपर पाबंदी क्यों लगे?...सुरक्षा मुहैया कराना आपका काम है।"