प. बंगाल के कूचबिहार में दो गुटों में झड़प के बाद गोली लगने से 1 शख्स की हुई मौत, 4 लोग घायल
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कूचबिहार के गीतलदाहा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में गोली लगने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। बकौल पुलिस, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। गौरतलब है कि राज्य में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले यह हिंसक घटना हुई है।