प. बंगाल के मंत्री सुब्रत पर मुर्शिदाबाद में भीड़ ने किया हमला, वाहन पर फेंकी गई ईंटें
पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा पर बुधवार शाम मुर्शिदाबाद में उग्र भीड़ ने हमला किया। पुलिस ने बताया, भीड़ ने मंत्री साहा के वाहन पर ईंटें फेंकी जिससे उसका कांच फूट गया, लेकिन उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। बतौर रिपोर्ट, वह एक हादसे के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे, तब हमला किया गया।