प. बंगाल के मालदा में देसी बम बनाते समय हुआ ब्लास्ट, 2 लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि मालदा (पश्चिम बंगाल) में रविवार तड़के दुर्घटनावश हुए देसी बम विस्फोट में 2-लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान फरजान एसके (45) और सफीकुल इस्लाम (30) के रूप में हुई है, जो एक खेत में बम बना रहे थे। हादसे में घायल एक शख्स का नज़दीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।