प. बंगाल कैबिनेट ने प्राइवेट स्कूलों में बांग्ला को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को दी मंज़ूरी
'पीटीआई-भाषा' के अनुसार, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने अंग्रेज़ी माध्यम के प्राइवेट स्कूलों में बांग्ला भाषा को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। एक अधिकारी ने कहा, "दूसरी भाषा के रूप में बांग्ला चुनने का विकल्प है लेकिन अधिकांश छात्र हिंदी या अन्य भाषा चुनते हैं जिसके चलते छात्र बांग्ला ठीक से नहीं सीख पा रहे हैं।"