प. बंगाल में 2,000 टीएमसी व बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल: अधीर रंजन का दावा
'एएनआई' के अनुसार, पश्चिम बंगाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का दावा है कि टीएमसी व बीजेपी के 2,000 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बकौल चौधरी, मुर्शिदाबाद व मालदा ज़िले के 2,000 कार्यकर्ता बहरामपुर कांग्रेस मुख्यालय में आकर पार्टी से जुड़े हैं। गौरतलब है, पश्चिम बंगाल में मई-जून में पंचायत चुनाव होने की संभावना है।