प. बंगाल में 8-वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व सैनिक को हिरासत में लिया गया
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में 3-महीने पहले 8-वर्षीय लड़की का कथित यौन उत्पीड़न करने के मामले में रविवार को एक 65-वर्षीय पूर्व सैन्यकर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, आरोपी ने पूछताछ में पुलिस और मीडियाकर्मियों से कहा कि वह निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है। पुलिस कानूनी कार्रवाई के लिए सैन्य अधिकारियों के संपर्क में है।