प. बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष के पोस्टर्स पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोती स्याही

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में कांग्रेस कार्यालय में लगे पोस्टर्स में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर कथित तौर पर पार्टी के नाराज़ कार्यकर्ताओं ने काली स्याही पोत दी जिसकी तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरगे के 'कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी टीएमसी से गठबंधन पर फैसला नहीं करेंगे' वाले बयान से कार्यकर्ता नाराज़ हैं।

Load More