प. बंगाल में ट्रेनिंग के दौरान रस्सी टूटने के बाद झील में गिरने से 2 सैनिकों की हुई मौत
उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में 'असॉल्ट रिवर क्रॉसिंग' ट्रेनिंग के दौरान रस्सी टूटने के बाद सेना के 3 जवान एक झील में गिर गए जिससे 2 जवानों की मौत हो गई। मृतकों में से एक जवान नागालैंड का जबकि दूसरा मिज़ोरम का रहने वाला था। घटना पर भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने ट्वीट कर शोक जताया है।