प. बंगाल में मतदान केंद्र के शौचालय में मिला सीआरपीएफ जवान का शव, सिर पर लगी थी चोट

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में गुरुवार रात एक मतदान केंद्र के शौचालय में सीआरपीएफ के एक जवान का शव पड़ा मिला जिसकी शिनाख्त बिहार निवासी नीलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के सिर में चोट लगी थी। आशंका जताई गई है कि शौचालय में फिसलकर गिरने से जवान की मौत हुई होगी।

Load More