प. बंगाल में हिंसा के खिलाफ दिल्ली में वकीलों ने निकाला मार्च, कहा- बंगाल की स्थिति भयंकर
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली में वकीलों ने मार्च निकाला और विरोध जताया है। लॉयर्स फॉर जस्टिस असोसिएशन की तरफ से पटियाला कोर्ट के बाहर निकाले गए मार्च में शामिल वकीलों का कहना है कि बंगाल की स्थिति बहुत भयंकर है, वहां जघन्य अपराध हो रहे हैं और उसे कश्मीर बनने से बचाना है।