पंबन ब्रिज के बराबर में बने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज में CRS ने बताईं खामियां
तमिलनाडु में मशहूर पंबन ब्रिज के बराबर में बनाए गए देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज के परीक्षण के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने कई खामियां बताई हैं। हालांकि, सीआरएस ने ब्रिज पर ट्रेनों के संचालन को अनुमति दे दी है। रेल मंत्रालय ने सीआरएस की चिंताओं को लेकर एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है।