पाम ऑयल से भरा टैंकर झारखंड में हाईवे पर पलटा, लूटने लगे लोग; 2 घंटे रहा जाम
कोडरमा (झारखंड) में शनिवार को रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पाम ऑयल लदा एक टैंकर पलट गया जिसके बाद पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं व बच्चों में भी सड़क पर तेल लूटने की होड़ मच गई। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में बाल्टी, ड्रम जिसे जो मिला उसी में लोग तेल भरने लग गए। टैंकर हटाने तक हाईवे पर 2-घंटे जाम लगा रहा।