प्यार मिला ना पैसा, ₹1.6 करोड़ की चोरी करने वाली सेल्स गर्ल के साथ हुआ धोखा
अहमदाबाद पुलिस ने ज्वैलरी शोरूम की हर्षिदा नामक सेल्स गर्ल को ₹1.6 करोड़ के गहने चुराने को लेकर गिरफ्तार किया है। हर्षिदा के मुताबिक, प्रेमी मयूर ने ही उसे इस चोरी के लिए उकसाया था और अपनी पत्नी को छोड़ने का वादा किया था। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ दिन साथ घूमने के बाद प्रेमी गहने लेकर फरार हो गया।