प्यार-सत्कार करने वाला फनकार: शाहरुख के व्यवहार को लेकर सिंगर गुरदास मान
सिंगर-ऐक्टर गुरदास मान ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'वीर-ज़ारा' में ऐक्टर शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने कहा, "शाहरुख जी तो बहुत प्यार करते हैं, 'वीर-ज़ारा' के समय उनके साथ थोड़ा सा काम किया।" गुरदास ने कहा, "उन्होंने जब झप्पी पाया मज़ा आ गया। ऐसा प्यार-सत्कार करने वाला फनकार।"