पीयूष गोयल ने जर्मनी के मंत्री से कहा- हमें अब जर्मन उपकरण खरीदना बंद कर देना चाहिए
दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी के मंत्री रॉबर्ट हैबेक को बताया कि एक जर्मन कंपनी जो भारत को बोरिंग मशीनें सप्लाई करती थी वह चीन में इनका निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा, "चीन उसे भारत को मशीनें बेचने की अनुमति नहीं दे रहा है...हमें अब जर्मन उपकरण खरीदना बंद कर देना चाहिए।"