पायरेसी पर रोक लगे, फिल्म इंडस्ट्री को ₹20,000 करोड़/वर्ष का नुकसान होता है: राघव चड्ढा
'आप' सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा सत्र के दौरान सरकार से डिजिटल/ओटीटी पायरेसी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "पायरेसी से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और ओटीटी इंडस्ट्री को ₹20,000 करोड़/वर्ष का नुकसान हो रहा है...कोविड-19 महामारी के दौरान पायरेसी की घटना में 62% की वृद्धि हुई। पायरेसी के कारण कलाकारों की वर्षों की मेहनत बर्बाद होती है।"