पैरों में ज़ंजीर बंधी होने के बावजूद ओडिशा में पुलिस हिरासत से भाग निकला तस्करी का आरोपी
गजपति (ओडिशा) में गांजा तस्करी का एक आरोपी पैरों में ज़ंजीर बंधी होने के बावजूद पुलिस हिरासत से फरार हो गया और इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। आरोपी को अकोला पुलिस (महाराष्ट्र) ने पकड़ा था और वह जांच के लिए उसे इलाके में लेकर पहुंची थी। पुलिस की टीम लॉज में रुकी थी जहां से आरोपी भाग निकला।