पुरी के जगन्नाथ मंदिर की चारदीवारी में आई दरारें, मरम्मत के लिए ASI से मांगी गई मदद
पुरी (ओडिशा) स्थित जगन्नाथ मंदिर की चारदीवारी में दरारें आ गई हैं। मंदिर के सेवादारों ने बताया कि मेघनाद पाचेरी से पानी का रिसाव काफी लंबे समय से हो रहा है। 12वीं शताब्दी के मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंतित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने एएसआई से दीवार पर आवश्यक संरक्षण कार्य करने का आग्रह किया है।