पूरा खानदान आ जाए, BJP के लिए कोई चैलेंज नहीं: प्रियंका के सांसद बनने पर गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के सांसद बनने पर कहा है कि वह बीजेपी के लिए चैलेंज नहीं हैं। उन्होंने कहा, "पूरा खानदान आ जाए, तो भी हमें फर्क नहीं पड़ता। न वह देश के लिए चैलेंज है और ना हमारी पार्टी के लिए।" प्रियंका ने गुरुवार को लोकसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी।

Load More