पूरे जर्मनी में रुक गईं ट्रेन सेवाएं, कई घंटे परेशान रहे यात्री
जर्मनी में मंगलवार को टेक्निकल खराबी के कारण ट्रेन सेवाएं रुक गईं जिससे यात्री लगभग 2 घंटे तक फंसे रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह खराबी रेलवे नेटवर्क पर इंटरनैशनल कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले 'ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन फॉर रेलवेज़' (GSM-R) कम्युनिकेशन सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से हुई। रेल कंपनी 'डॉयचे बान' ने इसके लिए माफी मांगी।