पैरेंटिंग कोच ने बताया पैरेंट्स के चिल्लाने से बच्चे के दिल व दिमाग पर ये होता है असर
पैरेंटिंग कोच संदीप ने बताया है कि पैरेंट्स के चिल्लाने से बच्चे के दिल-दिमाग पर क्या-क्या असर पड़ता है। उन्होंने कहा, "बच्चा डर में जीने लगता है…दिमाग का डर वाला हिस्सा ऐक्टिव हो जाता है...वह खुद को अकेला और असुरक्षित महसूस करता है।" बकौल संदीप, बच्चे की सोचने की ताकत बंद हो जाती है और उसका आत्मविश्वास टूटने लगता है।