पैरेंट्स को साथ रखना चाहता था पहाड़ी से गिरकर जान गंवाने वाला किशोर
महाराष्ट्र में पहाड़ी से गिरकर मरने वाले किशोर की मौसी पल्लवी ने कहा है कि कुणाल (मृतक) चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ रहें। पल्लवी ने कहा, "5-6 दिन पहले कोर्ट में कुणाल की उसके पापा से बात हुई थी...उसने कहा था- 'आप हमें कैसे छोड़ सकते हो?...वापस आ जाओ'।" हालांकि उसके माता-पिता के तलाक को लेकर जानकारी नहीं है।