पूरी तरह बंद हुआ भारत और पाकिस्तान का अटारी-वाघा बॉर्डर
रिपोर्ट्स हैं कि भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच अटारी-वाघा बॉर्डर पूरी तरह बंद हो गया है। केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया था। सीमा बंद होने से पहले बुधवार को अटारी-वाघा सीमा के ज़रिए कुल 125 पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस पाकिस्तान गए थे।