पूरी दुनिया में 2026 लेकिन इथियोपिया में अब भी 2018 क्यों चल रहा है?
दुनिया के तकरीबन सभी हिस्सों में साल 2026 है लेकिन इथियोपिया में 2018 चल रहा है। इथियोपिया के दूतावास के मुताबिक, इथियोपिया में ग्रेगोरियन कैलेंडर नहीं इथियोपियन कैलेंडर चलता है जिसमें 13 महीने होते हैं। मुख्य अंतर यीशु मसीह के जन्म की तारीख की गणना में है जिसका मतलब है कि इथियोपियन कैलेंडर, ग्रेगोरियन कैलेंडर से 7-8 साल पीछे है।