नेपाल की सेना ने पूरे देश को मंगलवार रात 10 बजे से अपने नियंत्रण में ले लिया है। सेना ने कहा कि देश में कई लोग मौजूदा हालात और व्यापक विरोध प्रदर्शनों का गलत इस्तेमाल करते हुए निजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सेना ने आगे कहा कि अगर कुछ गलत होता है तो कार्रवाई की जाएगी।