पैरा निशानेबाज़ रूबिना व स्वरूप ने वाइल्डकार्ड के ज़रिए पैरालंपिक्स का हासिल किया कोटा

भारतीय पैरा निशानेबाज़ रूबिना फ्रांसिस और स्वरूप उन्हाल्कर ने बुधवार को 'वाइल्डकार्ड' (बाईपारटाइट नियम) के अंतर्गत पेरिस पैरालंपिक्स का कोटा हासिल कर लिया है। इसके साथ ही पेरिस पैरालंपिक्स में भाग लेने वाले पैरा निशानेबाज़ों की संख्या 10 हो गई है। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने दोनों खिलाड़ियों के लिए वाइल्डकार्ड स्थान के लिए आग्रह किया था।

Load More