प्री-बजट बैठक स्थगित कर दिल्ली पहुंचे राजस्थान के सीएम भजनलाल, पीएम मोदी से की मुलाकात
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भजनलाल ने बैठक में पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव की परफॉर्मेंस का फीडबैक दिया और प्रदेश के आगामी बजट व योजनाओं को लेकर भी उनसे चर्चा की। गौरतलब है, भजनलाल पहले से तय प्री-बजट बैठक को स्थगित करके दिल्ली पहुंचे हैं।