पूरे बहुमत से बीजेपी की सरकार आएगी: हरियाणा के एग्ज़िट पोल्स पर CM सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव के एग्ज़िट पोल्स को लेकर कहा है, "हरियाणा में पूरे बहुमत से बीजेपी की सरकार आएगी।" उन्होंने कहा, "हरियाणा को क्षेत्रवाद, परिवारवाद और भेदभाव से मुक्ति दिलाने का काम हमारी सरकार ने 10 सालों में किया है।" अधिकतर एग्ज़िट पोल्स में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलते दिखाया गया है।