पेरू में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान के किनारे पेशाब करता दिखा फुटबॉलर, किया गया बाहर
पेरू में कोपा पेरू टूर्नामेंट में एक फुटबॉल मैच के दौरान एक फुटबॉलर मैदान के किनारे पेशाब करता दिखा जिसका वीडियो सामने आया है। फुटबॉलर को पेशाब करता देख रेफरी ने उसे रेड कार्ड दिखाया और उसे मैच से बाहर कर दिया। दरअसल, विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी ने रेफरी को फुटबॉलर द्वारा पेशाब किए जाने की जानकारी दी थी।