पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू हो गई। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं। यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने-अपने भव्य रथों पर सवार होकर श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करते हैं।