पेरू में मेयर के चुनाव में उम्मीदवारों को मिले बराबर वोट, सिक्का उछालकर हुआ विजेता का फैसला

पेरू में मेयर पद के चुनाव में दो उम्मीदवारों को बराबर 671-671 वोट मिले जिसके बाद सिक्का उछालकर विजेता का चयन किया गया। इसमें 'सोमोस पेरू' पार्टी के रुबेन क्विस्पे विजयी रहे और इसको लेकर 4 नवंबर को 'स्पेशल इलेक्टोरल जूरी' ने सार्वजनिक ड्रॉ आयोजित किया था। रुबेन ने कहा, "हमेशा जीतना चाहता था और भगवान ने यही तय किया।"

Load More