पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में दम घुटने से श्रद्धालु की हुई मौत
पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान रविवार को भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। शख्स भगवान बलभद्र का रथ खींच रहा था। स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा, "मैंन अस्पताल अधिकारियों को घायलों को स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।"