पेरू में है हू-ब-हू दुल्हन जैसा दिखने वाला झरना, कहा जाता है 'दुल्हन का झरना'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अमेरिका में पेरू के कजामार्का में हू-ब-हू एक ईसाई दुल्हन की तरह दिखने वाला झरना बहता है जिसे 'दुल्हन का झरना' कहा जाता है। इस झरने की कुल ऊंचाई 55 फीट है और यह दुल्हन के शरीर का भ्रम बनाता है। बकौल रिपोर्ट्स, ऐसे झरने कैलिफोर्निया, कोलंबिया, न्यूयॉर्क, कोलोराडो और दक्षिण अफ्रीका में भी बहते हैं।