प्री-मैच्योर पॉलिसी बंद करने पर अब पॉलिसीधारकों को बीमा कंपनियों से मिलेगा अधिक रिफंड
प्री-मैच्योर पॉलिसी बंद करने पर अब पॉलिसीधारकों को बीमा कंपनियों से अधिक रिफंड मिलेगा। बीमा नियामक आईआरडीएआई ने बीमा कंपनियों को पॉलिसीधारकों को पहले से ज़्यादा स्पेशल सरेंडर वैल्यू (एसएसवी) देने का आदेश दिया है। हालांकि, एसएसवी भुगतान किए गए प्रीमियम, पॉलिसी के सक्रिय रहने की अवधि सहित कई अन्य कारकों पर निर्भर करेगा।