पूरे महाराष्ट्र से PM को माफी मांगनी चाहिए: शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर राहुल
सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची मूर्ति के गिरने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "यह शिवाजी महाराज का अपमान है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ना सिर्फ शिवाजी महाराज से बल्कि महाराष्ट्र के हर एक व्यक्ति से माफी मांगनी चाहिए....जो गलती करता है वह माफी मांगता है।"