प्रिंस नरूला ने की पत्नी युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि, पहली बार बनेंगी मां
ऐक्टर प्रिंस नरूला ने अपनी पत्नी और ऐक्ट्रेस युविका चौधरी के गर्भवती होने की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाल रंग की जीप के साथ बेबी जीप की तस्वीर शेयर करते हुए युविका के पहली बार प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। प्रिंस ने लिखा, "हम बहुत खुश हैं और नर्वस भी। बहुत जल्द 'प्रिविका बेबी' आने वाला है।"