प्रिंस नरूला बोले- युविका की डिलीवरी डेट किसी और से पता चली; रिश्ते में दरार की लगीं अटकलें
'बिग बॉस-9' के विजेता प्रिंस नरूला ने व्लॉग में बताया है कि पत्नी-ऐक्ट्रेस युविका चौधरी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मायके में थीं और उन्हें डिलीवरी की डेट नहीं बताई गई थी। बकौल प्रिंस, किसी और से डिलीवरी की जानकारी मिलने के बाद वह पुणे से मुंबई गए थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की अटकलें लगी हैं।