प्रिंस नरूला संग रिश्ते में दरार की खबरों के बीच युविका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
'बिग बॉस-9' के विजेता प्रिंस नरूला और ऐक्ट्रेस युविका चौधरी के रिश्ते में दरार की खबरों के बीच युविका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। युविका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में आगजनी की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "ईगो, पैसा, ऐटिट्यूड, पावर।" गौरतलब है, प्रिंस ने कहा था कि युविका ने उन्हें बेटी के जन्म की जानकारी नहीं दी थी।