प्रिंसिपल ने महिला टीचर को एमपी में शराब व सिगरेट पीने के लिए किया मजबूर
जबलपुर (एमपी) में एक प्रिंसिपल पर महिला टीचर को सिगरेट व शराब पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को काम पर चर्चा करने के बहाने डुमना रोड ले जाकर प्रताड़ित किया। बकौल शिक्षिका, विरोध पर आरोपी ने अगले दिन उसे स्कूल में सबके सामने घुटनों के बल बैठने की सज़ा दी।